ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरपति की लम्बी आयु के लिए महिला बंदियों ने जेल में व्रत

पति की लम्बी आयु के लिए महिला बंदियों ने जेल में व्रत

19 हिन्दू महिला व एक मुस्लिम महिला ने जेल में रखा करवा चौथ का व्रत

पति की लम्बी आयु के लिए महिला बंदियों ने जेल में व्रत
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 24 Oct 2021 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कारागार में महिला बंदियों ने पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। एक मुस्लिम महिला बंदी ने साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल बनते हुए अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। व्रत रखने वाली महिला बंदियो के लिए जेल में अलग से खाने की व्यवस्था बनायी गयी है।

करवा चौथ के त्यौहार को लेकर सुहागिने अपनी पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती है। दिनभर व्रत रखकर महिला शाम को चांद देखने के बाद भोजन करती है। जिला कारागार में इस बार में 19 महिला बंदियों ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। जिसमें 18 हिन्दु महिला व एक मुस्लिम महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला बंदियो के लिए अलग से खाने की व्यवस्था करायी गयी है। शाम को व्रत खोलने के बाद उन्हें पुरी, हल्वा, सब्जी का खाना दिया जाएगा। इसके अलावा व्रत खोलने के लिए महिला बंदियों को मिष्ठान भी दिया जाएगा। रविवार को महिला बंदियों की मिलाई पर उनके पति भी पहुंचे थे। मुस्लिम महिला बंदी के करवा चौथ का व्रत रखने पर उसने साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें