ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरबेटों से अधिक बेटियों के करीब होते हैं पिता

बेटों से अधिक बेटियों के करीब होते हैं पिता

बेटों से अधिक बेटियों के करीब होते हैं पिता

बेटों से अधिक बेटियों के करीब होते हैं पिता
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSat, 19 Jun 2021 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पितृ दिवस के अवसर पर शनिवार को कुन्द-कुन्द जैन इंटर कालेज की शिक्षिका ने छात्राओं व युवा पीढ़ियों को वर्चुअल के माध्यम से सम्बोधित किया। जिसमे बताया कि मां के बाद अगर हमारे दिल के अधिक करीब होता है तो वो पिता है।पिता का प्यार मां की तरह दिखता नहीं है। लेकिन पता ही वो एक ऐसे इंसान है जो हमे अंदर से मजबूत बनाते है। दुनिया में अच्छे बुरे की परख भी पिता ही कराते है।बेटियां हमेशा अपने पिता के बहुत करीब होती है। बेटियां हमेशा अपने पिता जैसा जीवन साथी चाहती है जिस तरह से पिता अपनी बेटियों को प्यार करते है उनको ससुराल मे भी ऐसा ही प्यार मिले। पिता के लिए हमेशा बेटियां एक राजकुमारी होती है। बेटे अपने पिता को देखकर बडे होते है, जैसे उनकी आदतें होती है वही अपनाते है। पिता अपनी खुशी छोड़कर अपने बच्चों के लिए मेहनत करते है।पिता चाहते है कि वो भले ही भूखा रह जाएं लेकिन उनके बच्चे कभी भूखे न रहे। पिता अपनी खुशी छोडकर अपने बच्चों के लिए मेहनत करते है। व्यंग सदभावना की भावना उनके अंदर होती है।जिस प्रकार हम मां का सम्मान के लिए मदर्स डे मनाते है उसी तरह से पिता के प्यार के लिए फादर्स डे मनाया जाता है।

भगवान के रूप में माता पिता ही होते है। भगवान से बडा माता पिात को माना गया है। जिन्होंने हमे दुनिया में जन्म दिया, जिनकी छाया में हमे दुनिया का सुख मिला है वो माता पिता ही होते है। कोरोना जैसी महामारी हमने अपने जीवन काल में कभी नहीं देखी। इस काल में मिले सबक को भी हमे कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर हम अपनी सोच व आचरण में बदलाव लाएंगे तो हमारा जीवन पहले से कही अधिक सहज व आनंदपूर्ण बनेगा। परिवार में मतभेद भले ही हो जाएं लेकिन मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। विवाद हमेशा मानिसक शांति को भंग करता है। जिस दिन हम शांति, धैर्य के साथ जीवन जीना सीख जायेगें विकट दिन भी आसानी से कटने लगेगें।आज का मानव तनावों में जी रहा है। जबकि वह जानता है कि वो अन्दर से पूरी तरह से टूट गया है।अनेक प्रकार की चिंताएं ग्रंन्थियां मानव को खोखला कर रही है। उसकी आत्मा छटपटा रही है। अगर इंसान के साथ ये सब क्रियाएं शुरू हो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि इंसान को समझ लेना चाहिए कि भगवान उसकी परीक्षा ले रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें