पिता व चाचा की हैवानियत का शिकार पीड़िता के दर्ज कराए बयान

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में 14 वर्षीय लड़की के पिता और रिश्ते के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है और पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज कर लिया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

पिता व चाचा की हैवानियत का शिकार पीड़िता के दर्ज कराए बयान

मुजफ्फरनगर पिता व रिश्ते के चाचा की हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग के पुलिस ने थाने पर बयान दर्ज करा दिए है। पुलिस सम्भवत: मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोर्ट में बयान दर्ज होने के पश्चात पुलिस जल्द मामले में चार्जशीट में दाखिल करेगी। ताकि आरोपियों को जल्द सजा हो सके।30 अप्रैल शहर कोतवाली पहुंची एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीया भांजी के साथ उसके पिता फरमान निवासी न्याजूपुरा व रिश्ते के चाचा आसिफ निवासी किदवईनगर ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया है।

आरोपियों ने अलग अलग स्थान पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया था। उसके थाने पर बुलाकर बयान दर्ज कर लिए है। सूत्रों का कहना कि बयानों में उसने पिता व चाचा पर आरोप लगाए है। पुलिस सम्भवत: मंगलवार को पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।