कार व बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल गंभीर
Muzaffar-nagar News - जौली- बेहड़ा सादात मार्ग पर एक कार और बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक गोपीचंद के परिवार में शोक का माहौल है और प्रशासन से मदद की मांग की गई है।

जौली- बेहड़ा सादात मार्ग पर कार व बाईक की भिड़ंत हो गयी जिसमे बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गये।घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आरोपी चालक को हिरासत मे लेकर कार को कब्जे ले लिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी 37 वर्षीय गोपीचंद पुत्र कृष्ण पाल मिठारिया अपने साथी 35 वर्षीय दीपक पुत्र भोपाल मिठारिया व 21 वर्षीय आकाश पुत्र उमेश धीमान के साथ रविवार को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूर मे आकाश धीमान की रिश्तेदारी मे गये थे।कुछ
समय बाद तीनो आकाश की बाइक होंडा सी डी डिलक्स यू पी 12 डब्लूयु 2532 के द्वारा वापस घर लौट रहे थे। आकाश बाईक चला रहा था की जैसे ही वह जौली -बेहड़ा सादात मार्ग पर बिजलीघर के सामने पहुंचे तभी बेहड़ा की ओर से आ रही कार होंडा ओरा यूपी 12 बीएक्स 0349 से बाईक की भिड़ंत हो गयी जिसमें तीनो सवार घायल हो गये घायलों को एम्बुलेंस द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां चिकित्सक ने गोपीचंद मिठारिया को मृत घोषित कर दिया घायल दीपक व आकाश को गंभीर हालत मे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। आकाश के पैर व दीपक की कमर मे गहरी चोट बताई गयी है।पुलिस ने आरोपी कार चालक शमशाद निवासी मलहुपुरा मुज़फ्फरनगर को हिरासत मे लेकर कार को कब्जे में ले लिया है तथा मृतक गोपीचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन बबलू,भोलू, विक्की, उज्ज्वल, संजय, रामबीर, रामगोपाल, रामकुमार,भीम कुमार,अरविन्द ने बताया की मृतक गोपीचंद मुज़फ्फरनगर भोपा मार्ग पर स्थित पेपर मिल मे मजदूरी करता था। मृतक के परिवार मे पत्नी राजवती, पुत्री पायल 16 वर्ष, पुत्र प्रशांत 10 वर्ष हैं। बड़ा भाई सतेन्द्र लुधियाना पंजाब मे मजदूरी करता है। गोपीचंद की अचानक मौत से परिवार मे मातम छा गया है वहीं परिवार की आजीविका का संकट भी पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान अमित राठी सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मदद की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक गोपीचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


