रतनपुरी में बाइकों की भिडंत,एक की मौत दो घायल

Mar 11, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - खतौली में बाइक की आमने-सामने टक्कर में 50 वर्षीय खालिद की मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खालिद गन्ना तौल सैंटर पर चौकीदार थे और घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

रतनपुरी में बाइकों की भिडंत,एक की मौत दो घायल

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने की हुई भिडंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गएं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। गांव भनवाडा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद एक गन्ना तौल सैंटर पर चौकीदार का काम करता है। मंगलवार को खालिद अपनी बाइक से तौल सैंटर से छुटटी होने के बाद घर जाने के लिए निकला।

गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। दूसरी बाइक पर गांव भनवाडा गांव निवासी शहजाद पुत्र कैफ ओर अफीक पुत्र रियासत तो परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। आमने-सामने की हुई भिडंत में दोनों बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गएं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गएं। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवया। डाक्टरों ने उपचार के दौरान खालिद को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों का उपचार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की मौत पर कानूनी कार्रवाई की है। वही दूसरी ओर युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।