डिवाइडर से मैजिक टकराई, युवक की मौत, चार घायल

Apr 06, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - सिखेड़ा गांव के पास पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टाटा मैजिक का शोकर टूटने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डिवाइडर से मैजिक टकराई, युवक की मौत, चार घायल

सिखेड़ा। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के सिखेड़ा गांव के पास शोकर टूटने से तेज गति से चल रहा टाटा मैजिक गाड़ी सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। सलमान पुत्र जाहिद मुजफ्फरनगर के रहने वाले मदीना चौक शनिवार की रात लगभग एक बजे टाटा मैजिक ( छोटा हाथी ) से जानसठ से मुजफ्फरनगर जा रहा था। वाहन में प्रियाशु उम्र लगभग 20 वर्ष और संगम निवासीगण गांव नरा, थाना मंसूरपुर, गुलजार और मुकीम निवासीगण खालापार मुजफ्फरनगर सवार थे। जब टाटा मैजिक पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के सिखेड़ा बाइपास पुल से उतर रहा था।

तभी उसका शौकर टूट गया। तेज गति होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें बैठे पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को सीएचसी जानसठ पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवकों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।