Muzaffarnagar News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 58 पर भैसी गांव के पास एक बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय अजय की मौत हो गई। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Muzaffarnagar News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र में नेशलन हाईवे 58 पर भैसी गांव के समीप बाइक की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।गांव सरधन निवासी 40 वर्षीय अजय पुत्र मिथन मुजफ्फरनगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को काम करने के बाद बस से घर जाने के लिए निकला। हाईवे पर भैसी गांव के समीप पहुंचने पर अजय ने चालक को बस रोकने को कहा। चालक ने बस रोक दी।

बस से उतरते समय पीछे से तेज गति से आई बाइक ने अजय को टक्कर मार दी, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरी ओर टक्कर लगते ही बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उपचार के दौरान अजय को मृत घोषित कर दिया। वही बाइक सवार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल