ई रिक्शा पत्थर से टकराकर पलटी, एक की मौत

Apr 08, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में ई रिक्शा सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराने से पलट गई। हादसे में सवार मजदूर गजे सिंह की मौत हो गई, जबकि चालक महेश घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ई रिक्शा पत्थर से टकराकर पलटी, एक की मौत

मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र में जागाहेडी टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराकर ई रिक्शा पलट गई। हादसे में ई रिक्शा में सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि ई रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर निवासी गजे सिंह तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुरा में आनाज के गोदाम में काम करता था। रोजमर्रा की तरह मंगलवार को वह ई रिक्शा में सवार होकर मुरादपुरा स्थित आनाज के गोदाम पर जा रहा था। जागाहेडी टोल प्लाजा पार करते ही ई रिक्शा सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई।

जिससे ई रिक्शा पलट गई। हादसे में गजे सिंह का सिर सड़क पर लगा, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वही ई रिक्शा चालक महेश भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पर भिजवाया। डाक्टरों ने गजे सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।