Muzaffarnagar News: शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का विरोध
Muzaffarnagar News: ग्राम फलौदा में किसानों की एक पंचायत आयोजित की गई। किसानों ने निर्णय लिया कि वे शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए अपनी कीमती जमीन नहीं देंगे। किसानों ने कहा कि वे आंदोलन करने को भी तैयार हैं। यह जमीन उनकी आजीविका का साधन है और इसे किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे।

Muzaffarnagar News: ग्राम फलौदा के शिव मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के किसानों की पंचायत हुई । किसानों ने पंचायत में निर्णय लिया कि वह शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस वे के लिए अपनी कीमती जमीन नहीं देंगे। चाहे इसके लिए उन्हें सड़कों पर आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। पंचायत में किसानों को एकजुट करने की सहमति बनी। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे किसानों की उपजाऊ जमीन से होकर गुजर रहा है। यह जमीन ही किसानों की एकमात्र आजीविका का साधन है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। पंचायत में किसानों ने कहा कि वह अपनी जमीन नहीं देंगे। अपने विचार रखे जिनमें प्रमुख रूप से मनोज त्यागी रोहाना कला तेजपाल त्यागी केंदकी, नईम खोजा नगला, विचित्र त्यागी सिद्धार्थ त्यागी कुतुबपुर, सुभाष त्यागी, विकास चेयरमेन, वीरेंद्र त्यागी फालौदा ने कहा की जल्दी इस बारे में रणनीति बनाई जाएगी।
पंचायत में शेखर त्यागी, सर्वेश कुमार, चितरंजन त्यागी, ब्रह्मपाल, हर्ष त्यागी ,परमेंद्र त्यागी, प्रवीण त्यागी, सुनील कुमार, शमशेर, नवाब खोजानगला, रामभूल त्यागी, विनोद चेयरमैन, अरविंद मास्टर, कामेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, मुनी त्यागी, अरविंद त्यागी ,सतीश कुमार, अशोक त्यागी, दिनेश, माधोराम, नरोत्तम, सचिन जितेंद्र त्यागी बृजेश त्यागी सुशील त्यागी उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता नरेश त्यागी प्रधान बेहड़ी व संचालन प्रवेश त्यागी फलौदा ने किया ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


