Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsFarmers Union Protests Memorandum Submitted for Demands at Bhumma Village
भाकियू संघर्ष मोर्चा ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

भाकियू संघर्ष मोर्चा ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के बाद भुम्मा गांव में एकत्र होकर किसानों की मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें गन्ना मूल्य 500 रुपये कुंतल, बकाया भुगतान और फसलों...

Oct 27, 2025 07:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की पैदल यात्रा को गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने और क्षेत्रीय किसान नेताओं को नजरबंद किए जाने के बाद भाकियू संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भुम्मा गांव में एकत्र होकर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम जानसठ को एक ज्ञापन सौंपा। रविवार को भुम्मा गांव में भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रभारी शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह आदि ने एकत्र होकर केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रेषित एक ज्ञापन एसडीएम जानसठ राहुल देव भट्ट को सौंपा। भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि यदि ज्ञापन में की गई मांगे पूरी नहीं होती तो पदयात्रा पुनः गाजीपुर बॉर्डर से शुरू होगी और संसद भवन पर जाकर ही पूरी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रूपये कुंतल, वाहनों पर एक बार टैक्स लेने के बाद बार-बार टैक्स न लेने, किसानों का बकाया गन्ना का भुगतान कराने, बिजनौर जनपद में जंगली जानवरों के द्वारा मारे गए किसानों और वर्षा व बाढ़ से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने संबंधी आदि मांग की गई। चौधरी नरेश पाल ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए, जिस देश का किसान खुशहाल रहता है वह देश भी खुशहाल रहता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से हुए समझौते के अनुसार पदयात्रा 28 अक्टूबर तक रोक दी गई है। अखलाक प्रधान, समर सिंह चौधरी, विपिन गुर्जर, राजेंद्र चौधरी शुभम, अमर त्यागी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।