लखनऊ महापंचायत को लेकर भाकियू तोमर ने भरी हुंकार
Muzaffar-nagar News - रामपुर तिराहा पर भाकियू तोमर के कार्यालय में एक सभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने बताया कि 18 सितंबर को कार्यकर्ता लखनऊ में महापंचायत के लिए जाएंगे। इस पंचायत में किसानों की...

रामपुर तिराहा स्थित भाकियू तोमर के कार्यालय पर रविवार को सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने कहा कि लखनऊ में आयोजित महापंचायत के लिए कार्यकर्ता आगामी 18 सितंबर की शाम को नौचंदी ट्रेन से कूच करेंगे, जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाए। पंचायत में सरकार से किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए 19 सितम्बर को लखनऊ में मांग की जाएगी। पंचायत में देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, सम्भल आदि से भारी संख्या में किसान प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर पवन त्यागी, महबूब बालियान, निखिल चौधरी, रिहान चौधरी, हनी चौधरी, जितेन्द्र सैनी, अजय त्यागी, साजिद, इसराइल प्रधान, हसीर मौजूद रहे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




