Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsFarmers Protest Against Sugar Mill Expansion in Morna Bijnor MP Addressed Issues
मोरना चीनी मिल में सांसद चंदन चौहान का किसानों ने किया घेराव

मोरना चीनी मिल में सांसद चंदन चौहान का किसानों ने किया घेराव

संक्षेप: Muzaffar-nagar News - फोटो 102 व 103 कि मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण के मुद्दे पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें मीरापुर से विधायक बनाया था। जिसके बाद क्षे

Tue, 28 Oct 2025 01:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मोरना । चीनी मिल मोरना के विस्तारी करण सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुस्साए किसानों द्वारा बिजनौर सांसद चंदन को रास्ते मे रोककर घेराव कर जमकर नारेबाजी की गयी। सांसद संजय चौहान ने सभी समस्याओं के शीघ्र निवारण करने का भरोसा दिलाया है। मोरना-भोपा मार्ग पर चीनी मिल मोरना पर भारी संख्या मे इकट्ठा हुए किसानों व ग्रामीणों ने बिजनौर जा रहे सांसद चंदन चौहान को रोककर घेराव किया। क्षेत्र के किसानों ने भारी नाराजगी जताते हुए सांसद से कहा कि मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण के मुद्दे पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें मीरापुर से विधायक बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र की जनता ने उन्हें बिजनौर से सांसद बनाकर संसद मे भेजा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने पांच वर्षों से अधूरे पड़े मोरना -भोपा- मुज़फ्फरनगर मार्ग का अभी तक निर्माण न होने, क्षेत्र में रोजगार परक उद्योग की स्थापना न होने, क्षेत्र में आकर व्यक्तियों की समस्याओं को सुनने की मांग की। सांसद चंदन चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें समर्थन व बहुत सम्मान दिया है। उनकी नाराजगी को वह स्वीकार करेंगे। मोरना चीनी मिल के विस्तारिकरण की मांग उन्होंने विधायक रहते विधानसभा में उठाई थी। अभी भी वह लगातार प्रयास मे जुटे हुए हैं। 275 करोड़ की लागत से मोरना चीनी मिल का विस्तारिकरण कार्य प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जयंत चौधरी के प्रयासों से शीघ्र किया जायेगा। क्षेत्र में सबसे अधिक मार्गो को उनके द्वारा पक्का कराया गया है। किन्तु टोल बचाने को लेकर भारी वाहन क्षेत्र से गुज़रते हैं।जिससे मार्ग टूट जाते हैं। क्षेत्र के विकास को लेकर वह प्रतिबद्ध हैं।साथ ही मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी पाण्डेय से मिल के विस्तारिकरण के संबंध मे तकनीकी जानकारी ली गयी।वहीं आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने सांसद से अपनी समस्या से अवगत कराया।व उनके समाधान कराने की मांग की।