Farmers Demand Payment and Action Against Corruption Bhakiyu A Protest किसानों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsFarmers Demand Payment and Action Against Corruption Bhakiyu A Protest

किसानों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Muzaffar-nagar News - भाकियू (अ) कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अपूर्वा यादव को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरFri, 12 Sep 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
किसानों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

भाकियू (अ) कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अपूर्वा यादव को सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। किसानों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू (अ) कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने, शुगर मिल चालू होने से पूर्व गन्ना मूल्य घोषित करने, गन्ना भुगतान होने तक किसान का बकाए में बिजली कनेक्शन नहीं काटने, कहीं भी स्मार्ट मीटर न लगाने, तहसील के भ्रष्टाचार पर अंकुश, किसी का भी राशन कार्ड निरस्त नही करने व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त रास्तों को ठीक कराने की मांग की गई। जिसके लिए एसडीएम द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में सुभाष मलिक, पिंटू ठाकुर, राजेश, अशोक, समरपाल, अल्लाउद्दीन आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।