ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरगन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने किया

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने किया

फोटो 109- चरथावल। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने हंगामा करते हुए गन्ना क्रय केंद्र चालू कराने की मांग की। गन्ना न तोले जाने पर डीएम आफिस में गन्ना भरने की चेतावनी दी।...

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने किया
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 17 May 2020 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने हंगामा करते हुए गन्ना क्रय केंद्र चालू कराने की मांग की। गन्ना न तोले जाने पर डीएम आफिस में गन्ना भरने की चेतावनी दी। प्रशासन व मिल अधिकारियों के आश्वासन पर किसान शांत हुए।देवबंद मिल द्वारा ग्राम चौकडा व घिस्सूखेडा के गन्ना क्रय केन्द्र को बंद कर दिया गया। क्रय केंद्र बंद होने से किसानों की परेशानियां बढ़ गयी।

किसानों ने गन्ना क्रय केन्द्र पहुंचकर गन्ना तोलने के लिए कहा, लेकिन तौल लिपिक ने गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। तौल न होने से नाराज किसानों ने भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में हंगामा किया और आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर मिल अधिकारी संजय त्यागी, जोन इंचार्ज करतार सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में खडा है,तब तक तौल जारी रहेगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही किसान शांत हुए। इस मौके पर पवन त्यागी, सतीश कुमार, नीटू त्यागी, टीनू त्यागी, आदेश कुमार, उमेश त्यागी , रोहित, सचिन, कय्यूम ,देवा, सजय शर्मा ,विपिन शर्मा ,वीरेन्द्र कुमार , विनोद भगत, इकरार, बालेश ,आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें