जर्जर बिजली लाइन से छह बीघा गेहूं की फसल जली
Muzaffar-nagar News - चरथावल के दधेडू गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक किसान की छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। जर्जर बिजली लाइन से गिरी चिंगारी के कारण यह हादसा हुआ, जिससे किसान मोहम्मद गालिब को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने विभाग की अनदेखी की शिकायत की है।

चरथावल। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू में बिजली विभाग की लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। जर्जर बिजली लाइन से गिरी चिंगारी के कारण खेत में खड़ी करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान मोहम्मद गालिब को इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिजली के तार काफी समय से जर्जर स्थिति में हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने इन्हें नहीं बदला, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंचे भाकियू के नेता विकास शर्मा ने पीड़ित किसान से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि विभाग की अनदेखी से किसान लगातार बर्बाद हो रहा है। शर्मा के अनुसार, कुछ महीने पहले भी गालिब की गन्ने की फसल जल गई थी, जिसका मुआवजा अब तक बकाया है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुआवजा नहीं मिला और जर्जर तार दुरुस्त नहीं किए गए, तो जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीओ अनिल सोनकर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


