Muzaffarnagar News: खेत में निकला अजगर,हड़कंप मचा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffarnagar News: मीरापुर के किसान सुधीर अपने खेत में चारा लेने गए थे, तभी उन्हें विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों को सूचित करने पर, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में, उसे जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Muzaffarnagar News: मीरापुर। शुक्रवार सुबह कुतुबपुर निवासी किसान सुधीर कुतुबपुर झाल के समीप स्थित अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसके खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर किसान घबरा गया। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में टीम अजगर को अपने साथ ले गई और सिखरेड़ा स्थित नर्सरी के जंगल में छोड़ दिया।
अजगर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

