Muzaffarnagar News: बैंक मित्र पर केसीसी की आड़ में 1.45 लाख का फर्जी लोन, धोखाधड़ी का आरोप
Muzaffarnagar News: मीरापुर के किसान नूरु ने पंजाब नेशनल बैंक के बैंक मित्र शुभम और उसके पिता पर 1.45 लाख रुपये का फर्जी लोन निकालने का आरोप लगाया है। नूरु का कहना है कि उसने दूसरी बार लोन के लिए आवेदन नहीं किया। वह लोन की राशि वसूलने का आश्वासन मिलने के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Muzaffarnagar News: मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सरबराहपुर उर्फ तुरहेड़ी निवासी एक किसान ने पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर शाखा में तैनात बैंक मित्र और उसके पिता पर फर्जीवाड़ा कर उसके नाम से 1.45 लाख रुपये का ऋण निकालने का आरोप लगाया है।सरबराहपुर उर्फ़ तुरहेड़ी निवासी किसान नूरु पुत्र शराफत में मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव का शुभम व उसका पिता सुरेन्द्र पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर शाखा में बैंक मित्र बताकर कार्य करते है पीड़ित का आरोप है कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा किसी अन्य ऋण के लिए न तो आवेदन किया और न ही कोई दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए।
आरोप है सोमवार को वह बैंक में अपने किसान क्रेडिट कार्ड के खाते की जानकारी लेने गया तो शुभम ने उसे बताया कि उसके नाम से 1,45,000 का एक दूसरा लोन भी चल रहा है, लेकिन उसने दूसरा कोई लोन नहीं लिया है। पीड़ित ने बैंक मित्र शुभम, उसके पिता सुरेंद्र पर बैंक कर्मियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से उसके नाम से फर्जी तरीके से लोन निकालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो आरोप है कि शुभम व उसके पिता सुरेन्द्र ने कुछ समय बाद उक्त लोन की रकम जमा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मीरापुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


