विदाई समारोह धूमधाम से मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

सेंट जेवियर्स डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। जूनियर्स ने सीनियर्स का तिलक कर स्वागत किया और केक काटा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रैंप वॉक, खेल आदि शामिल थे। रश्मि को मिस फेयरवेल, शगुन को मोस्ट एलीगेंट सीनियर और आकाश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। प्राचार्या ने सभी को शुभकामनाएं दी।

विदाई समारोह धूमधाम से मनाया

भोपा। सेंट जेवियर्स डिग्री कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह बड़े उत्साह, के बीच संपन्न हुआ। जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर छात्रों का तिलक लगाकर एवं फीता कटवाकर भव्य स्वागत करने से हुई। इसके बाद केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने मिलकर खुशी साझा की और समारोह का आनंद उठाया। विदाई समारोह में बीए, बीकॉम, बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें रैंप वॉक, मनोरंजक खेल तथा अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों के आधार पर विद्यार्थियों को विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए। इसमें रश्मि को मिस फेयरवेल, शगुन को मोस्ट एलीगेंट सीनियर तथा आकाश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कॉलेज प्राचार्या क्षमा चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।