इंडियन आयडल फेम सिंगर से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के सिंगर मोहम्मद दानिश के प्रबंधक ने धोखाधड़ी से उनके सोशल मीडिया एकाउंट के रिकार्ड में खुद को मालिक दिखाया। उसने बैंक खाते और मोबाइल नंबर जोड़े, जिससे दानिश की कमाई प्रभावित हुई। आरोप है कि प्रबंधक ने आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी और हत्या की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मुजफ्फरनगर इंडियन आयडल फेम सिंगर मोहम्मद दानिश के सोशल मीडिया एकांउट को संचालित करने वाले प्रबंधक ने रिकार्ड में खुद को मालिक दिखाते हुए अपने बैंक खाते व मोबाइल नंबर जोड़ लिए, जिससे सिंगर को होने वाली कमाई प्रभावित हो गई। आरोपी प्रबंधक ने बैंक खाते व रिकार्ड हटाने पर आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। डीआईजी सहारनपुर के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।मूल रूप से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाल और हाल पता मलाड मुंबई निवासी मोहम्मद दानिश इंडियन आयडल फेम सिंगर रहे हैं। 2021 में वह इंडियन आयडल के मंच पर प्रदर्शन के बाद रनरअप रहे थे।
2019 में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के साथ सोशल मीडिया एकाउंट बनाया था। सोशल मीडिया एकाउंट के संचालन के लिए उन्होंने सागर वर्मा निवासी रामलीला टिल्ला को बतौर प्रबंधक नौकरी दी थी। आरोप है कि सागर वर्मा ने सिंगर के सभी सोशल मीडिया एकाउंट के रिकार्ड में स्वयं को मालिक दिखाते हुए बैंक खाते और मोबाइल नंबर जोड़ दिए। जालसाली के कारण सिंगर के एकाउंट में 17 लाख रुपये फ्रीज हो गए। आरोप है कि दो अगस्त 2024 को आरोपी ने सिंगर दानिश की छवि सोशल मीडिया पर धूमिल करने की धमकी दी। दानिश ने बताया कि आरोपी ने अपने बैंक खाते, रिकार्ड हटाने पर आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। डर के कारण सिंगर ने छह लाख रुपये आरोपी के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कराए थे। उसके बाद भी रिकार्ड से नाम और खाते नहीं हटाए गए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


