Muzaffarnagar News: कलाकारों ने ओडिसी नृत्य से बांधा समां

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के तत्वावधान में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध नृत्य कलाकारों ने मां दुर्गा को समर्पित मंगलाचरण और भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर नृत्य प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर बल दिया।

Muzaffarnagar News: कलाकारों ने ओडिसी नृत्य से बांधा समां

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के तत्वावधान में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और सह-कलाकार स्वागतिका साहू ने शानदार प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कलाकारों ने मां दुर्गा को समर्पित मंगलाचरण, भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित अभिनय और मोक्षम् नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बांसुरी वादक विश्वजीत प्रधान, मृदंग वादक रोहित कुमार प्रधान और गायक रत्नाकर पात्रा ने कलाकारों का साथ दिया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय कला और परंपराओं के प्रति रुचि व सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से स्पिक मैके के नेशनल चेयरपर्सन डॉ. आरएम तिवारी, डॉ. मृदुला मित्तल, नीति मित्तल, भावना सिंघल, डा. गरिमा जैन, इंजी. अशोक अग्रवाल, आर्यन त्यागी भी मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका दीपाली गोयल द्वारा किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: कलाकारों ने ओडिसी नृत्य से बांधा समां