दीवार पर हस्ताक्षर, मानव श्रृंखला से महिला सशक्तिकरण का संदेश
Muzaffar-nagar News - खतौली के कुंद कुंद जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'नारी शक्ति' अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में नारी शक्ति दीवार तैयार की गई, जिस पर महिलाओं की उपलब्धियों और अधिकारों के पोस्टर लगाए गए। छात्रों और शिक्षकों ने महिला सुरक्षा के प्रति एकता का प्रतीक मानव श्रृंखला बनाई।
खतौली। कुंद कुंद जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए ‘नारी शक्ति’ अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को सुदृढ़ करने का सामूहिक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में एक विशेष नारी शक्ति दीवार तैयार की। दीवार पर महिलाओं की ऐतिहासिक उपलब्धियों और उनके संवैधानिक अधिकारों से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किए, जो पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी रही। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ, प्रोफेसर अरविन्द कुमार, कार्यक्रम प्रभारी सपना जैन एवं आशीष जैन ने दीवार पर हस्ताक्षर कर किया।
महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति दीवार पर हस्ताक्षर कर महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम का सबसे प्रभावशाली आकर्षण मानव श्रृंखला रहा। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर एक लंबी श्रृंखला बनाई, जो महिला सुरक्षा के प्रति समाज की एकजुटता और सामूहिक संकल्प का जीवंत प्रतीक नजर आई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


