महिला आयोग की सदस्या ने सुनी जनसमस्याएं
Muzaffar-nagar News - खतौली में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को जागरूक किया गया और कई महिलाओं की गोद भराई की गई। महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे...

खतौली। बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया। कई महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई, आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिलाओं,छात्राओं व बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाने को कहा गया। कार्यक्रम में पहुंची महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की जनसमस्याएं सुनने के साथ-साथ महिलाओं के हक के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए जो मिशन चलाया है वो सराहनीय है। जब से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में पता चला है तब से महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है।
सपना कश्यप ने कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाओं की गोदभराई भी कराई। कई महिलाओं ने सदस्य के सामने अपनी समस्याएं रखी जिसको समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया गया। सीओ रूपाली राव ने मिशन शक्ति को लेकर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को शपथ भी दिलाई। डा. शताक्षी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। कहा कि महिलाएं हर हिंसा का डटकर मुकाबला करे। पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे तत्पर रहता है। महिला थाना प्रभारी संगीता चौधरी ने मिशन शक्ति के बारे में कहा कि अगर किसी महिला को रात के समय परेशान होती है तो वो तुरंत 112 पर डायल करे। महिलाओं को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में सीओ राम आशीष यादव, एसडीएम राजकुमार भारती,कोतवाल दिनेश बघेल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




