चरथावल व खतौली में बनेंगी मॉडल प्रेरणा कैंटीन, भूमि चिन्हित

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

ग्रामीण अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनआरएलएम के द्वारा मॉडल प्रेरणा कैंटीन स्थापित की जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका संचालन करेंगी। कैफे में चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था होगी। इस वित्तीय सहायता का 70 प्रतिशत शासन द्वारा और 30 प्रतिशत स्वयं सहायता समूह द्वारा दिया जाएगा।

चरथावल व खतौली में बनेंगी मॉडल प्रेरणा कैंटीन, भूमि चिन्हित

ग्रामीण अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके लिए स्थाई रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए एनआरएलएम के द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चरथावल और खतौली क्षेत्र में मॉडल प्रेरणा कैंटीन स्थापित की जाएगी। यह कैंटीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकसित होगी। जिसका संचालन पूरी तरह से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। यहां पर चाय, नाश्ता और भोजन की उचित व्यवस्था होगी।

मॉडल कफी हाउस का निर्माण

चरथावल और खतौली ब्लाक में मॉडल प्रेरणा कैंटीन बनाने के लिए भूमि का चयन हो गया है। चरथावल ब्लाक में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा। वहीं खतौली क्षेत्र के मंसूरपुर क्षेत्र में पराग डेयरी के पीछे भूमि का मॉडल प्रेरणा कैंटीन बनाई जाएगी। प्रत्येक मॉडल कैंटीन के निर्माण को करीब 4 से 5 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। मॉडल कैंटीन निर्माण को शासन स्तर से 70 प्रतिशत धनराशि मिलेंगी। शेष 30 प्रतिशत धनराशि स्वयं सहायता समूह के द्वारा मॉडल प्रेरणा कैंटीन के निर्माण में लगायी जाएगी। इन कैंटीनों के संचालन के लिए छह से दस स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलाकर एक समिति गठित की जाएगी। यही समिति कैंटीन के दैनिक संचालन, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, वित्तीय प्रबंधन और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएगी।

महिलाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर

एनआरएलएम के तहत स्थापित की जाने वाली इन मॉडल प्रेरणा कैंटीनों का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। कैंटीनों में स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ कार्यालयों और अन्य संस्थानों में आने वाले लोगों को भी बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी। जिले के अन्य विकासखंडों में भी ऐसी मॉडल प्रेरणा कैंटीन स्थापित किए जाने की संभावना है।

-----------------

कोट

चरथावल और खतौली क्षेत्र में मॉडल प्रेरणा कैंटीन बनाई जाएगी। इसके लिए भूमि का चयन हो गया है। प्रत्येक मॉडल प्रेरणा कैंटीन के निर्माण को करीब 4 से 5 लाख की धनराशि खर्च होगी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा उक्त कैंटीन का संचालन किया जाएगा। यहां पर चाय नाश्ता से लेकर भोजन की उचित व्यवस्था होगी।

हरेन्द्र दोहरे, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम

सामान्य प्रश्न

मॉडल प्रेरणा कैंटीन कैसे स्थापित की जाएगी?
मॉडल प्रेरणा कैंटीन स्थापित करने के लिए भूमि का चयन किया गया है और इसका संचालन पूरी तरह से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।