महत्वपूर्ण... स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द, एंबुलेंस के 35 हाटस्पाट निर्धारित
Muzaffar-nagar News - - सीएमओ ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों व स्टाफ को दिए निर्देश महत्वपूर्ण... स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द, एंबुलेंस के 35 हाटस्पाट निर्धारितमह

मुजफ्फरनगर। होली और दुल्हेंडी के उल्लास के बीच हुडदंग से निपटने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर है। इमरजेंसी सेवाओं में शामिल स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। सीएमओ ने दोनों जिला स्तरीय अस्पतालों स सहित सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट किया है। होली से लेकर दुल्हेंडी तक इंमरजेंसी सेवाओं को दुरूस्त रखा जाएगा। इसके अलावा अस्पतालों में सभी दवाओं को पूर्ती सुनिश्चिचत कराई गई है। एंबुलेंस को लेकर भी हाटस्पाट बनाए हैं। सोमवार को होली का पूजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही होली खेलने का सिलसिला भी शुरू हुआ है। मंगलवार को ग्रहण के कारण होली पर ब्रेक लगा है, लेकिन बुधवार को दुल्हेंडी का उत्साव है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
दुल्हेंडी पर दुर्घटनाओं से निपटने के लिए 102 व 108 एंबलेंस की स्थिति देखी गई है। मुजफ्फरनगर में होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन को सीएमओ ने निर्देश देकर अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सभी एंबुलेंस से में स्टाफ एवं ऑक्सीजन, दवा व अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या 33 और 102 एंबुलेंस की संख्या 24 है, जिनके लिए जिले में 35 हापस्पाट बनाए हैं, ताकि एक काल पर तुंरत मरीज को लेकर असपताल पहुंचाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



