Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsElection Officials Absent Notices Issued for Voter List Revision Program
अभियान में अनुपस्थित रहे चार बीएलओं को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

अभियान में अनुपस्थित रहे चार बीएलओं को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में चार बीएलओ अनुपस्थित रहे। उन्हें नोटिस जारी किया गया है और तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने चेतावनी दी है कि समय पर उत्तर नहीं मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Jan 18, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में चार बीएलओ अनुपस्थित रहे है। इन सभी बीएलओ को दिया गया नोटिस दिया गया है। वहीं तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 जनवरी 2026 को समस्त बूथ लेविल अधिकारी(बीएलओ) अपने बूथ पर उपस्थित होकर ग्राम सभा तथा वार्ड कमेटी की बैठकों में सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढकर सुनाये जाने के निर्देश दिए गए। निर्वाचक नामावली में नाम बढ़ाने/अपमार्जन/संशोधन इत्यादि के लिए फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 भरवाय जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सम्बन्धित सुपरवाईजर द्वारा अवगत कराया है कि बीएलओ शोभित कुमार, स्पना मित्तल, डपमा चौधरी, संगीता उपस्थित नही हुए और न ही इनके द्वारा प्रस्तावित कार्यकम को सम्पादित कराया गया है। जिस कारण निर्वाचन जैसा महत्तवपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने उक्त बीएलओ को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उत्तर/स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर प्राप्त नही होता है तो उक्त विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 32 के अन्तर्गत कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी।