हाईवे में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

बुढ़ाना के गांव फुगाना में एक अज्ञात वाहन ने 70 वर्षीय राम सिंह को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना से जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

हाईवे में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर

बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव फुगाना में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जिससे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। गांव फुगाना में एक अज्ञात वाहन ने 70 वर्षीय राम सिंह को टक्कर मार दी। जिसमे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल वृद्ध को एंबुलेंस की मदद से बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।

वृद्ध को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।