अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Muzaffar-nagar News - नेशनल हाईवे पर बढेडी चौराहे के पास सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

छपार। नेशनल हाईवे पर बढेडी चौराहे के पास सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह घर से चार धाम की यात्रा पर निकले हुए थे। महाराष्ट्र के नागपुर के वार्ड नंबर दो एक वन पोस्ट डागला तहसील रोगटे थाना देवलाबाद निवासी 73 वर्षीय सरावर पुत्र कावडे धराडे अपने साथियों के साथ चार धाम यात्रा पर निकले थे। सोमवार देर रात में वह बुलेरो कार से हरिद्वार से मथुरा जा रहे जाते समय हाईवे पर बढेडी चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर रूके थे। वह पेशाब करने के लिए सड़क पार करने करके दूसरी ओर जाने लगे, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


