बाईक सवार पर लगा किशोर के अपहरण का आरोप

Feb 28, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - गांव सिकंदरपुर में आठ वर्षीय वीर का अपहरण हो गया। पिता ने बाइक सवार अंकुश पर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद मांगी। वीर खेलते समय अंकुश द्वारा बहकाकर ले जाया गया। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें अपहरण स्पष्ट था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

बाईक सवार पर लगा किशोर के अपहरण का आरोप

गांव सिकंदरपुर मे आठ वर्षीय किशोर के अपहरण का आरोप पिता ने बाईक सवार व्यक्ति पर लगाते हुए पुत्र की बरामदगी की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव शुभम कुमार ने थाने पर तहरीर देकर बताया की शुक्रवार की शाम उसका आठ वर्षीय पुत्र वीर घर के बाहर खेल रहा था।तभी बाइक पर युवक अंकुश वहां आया और वंश को बहका फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया।काफ़ी समय बाद वीर के दिखाई न पड़ने पर परिजन घबरा गये और आस पास तलाश करने के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरो की रिकॉडिंग को देखा जहां आरोपी वंश का अपहरण करता दिखाई दिया अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस

ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपी अंकुश पुत्र विजयपाल निवासी शंतरशाह थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।