Muzaffarnagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने भैसी के स्कूलों का निरीक्षण किया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने भैसी विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय में 106 में से 74 बच्चे और प्राथमिक विद्यालय में 90 में से 60 बच्चे उपस्थित मिले। अधिकारी ने मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की, जिसमें रोटी सब्जी और केले का वितरण शामिल था।

Muzaffarnagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने भैसी के स्कूलों का निरीक्षण किया

Muzaffarnagar News: सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कंपोजिट विद्यालय भैसी तथा प्राथमिक विद्यालय भैसी नंबर 2 का निरीक्षण किया गया। कंपोजिट विद्यालय भैसी में कार्यरत 6 अध्यापकों में से पांच अध्यापक उपस्थित मिले। आरती सहायक अध्यापिका मेडिकल अवकाश पर मिली, शिक्षामित्र तथा अनुचर विद्यालय में उपस्थित मिले। विद्यालय में पंजीकरण 106 छात्रों में से 74 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में हैंडपंप तथा हैंड वॉश सही हालत में मिले। विद्यालय में स्मार्ट क्लास द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाना भी पाया गया। प्राथमिक विद्यालय भैसी नंबर 2 में कार्यरत तीन अध्यापकों में से दो अध्यापक उपस्थित मिले। शिल्पा तोमर सहायक अध्यापिका अवकाश पर मिली।

विद्यालय में पंजीकृत 90 बच्चों में से 60 बच्चे उपस्थित मिले। अधिकारी ने विद्यालय में बनाए जा रहे मिड डे मिल की भी जांच की। मिड डे मील में रोटी सब्जी के अलावा केले का वितरण भी किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने स्वयं बच्चों के बीच में बैठकर मिड डे मील की गुणवत्ता की जाँच की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने भैसी के स्कूलों का निरीक्षण किया