
डा. गुप्त सम्मान 2025 से डा.रमेश प्रजापति को सम्मानित किया
Muzaffar-nagar News - डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त स्मृति न्यास द्वारा आयोजित समारोह में युवा साहित्यकार डा. रमेश प्रजापति को 2025 का डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त सम्मान दिया गया। समारोह में प्रो. आर. एम. तिवारी मुख्य अतिथि रहे। डा. अमित धर्मसिंह की ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण भी हुआ। अंत में गीता गौड़ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त स्मृति न्यास दिल्ली के तत्वावधान में डा. गुप्त स्मरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन रेलवे रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्पिक मैके के चेयरपर्सन प्रो. आर. एम. तिवारी रहे। इस अवसर पर युवा साहित्यकार डा. रमेश प्रजापति को वर्ष 2025 के डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के अंतर्गत उन्हें न्यास की ओर से सम्मान ट्राफी, शॉल और पत्रम पुष्पम के रूप में 11,000 रुपए की धनराशि प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. आर. एम. तिवारी ने कहा कि लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त जितने बौद्धिक थे उससे कहीं ज्यादा भावुक थे।
यही भावुकता उन्हें बड़ा बनाती थीं। समारोह में युवा साहित्यकार डा. अमित धर्मसिंह के ग़ज़ल संग्रह बगैर मकता का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया। अध्यक्षता साहित्यकार डा. बी. के. मिश्र व संचालन लक्ष्मी नितिन डबराल ने किया। समारोह में अश्वनी खंडेलवाल, शिवकुमार समन्वय, रामकुमार शर्मा रागी, डा. प्रदीप जैन, डा. अमित धर्मसिंह, गीता कृष्णांगी, नेमपाल प्रजापति, डा. राकेश कुमार कौशिक, डा. सविता भारती, प्रकाश सोना, कीर्ति भूषण अग्रवाल, तुषार कांत गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुमन प्रभा, सुशीला शर्मा, कमला शर्मा, सुनीता मलिक सोलंकी, सुशील कुमार, पूजा गोयल, प्रिन्स मंडावर आदि उल्लेखनीय हैं। समारोह के अन्त में फिल्म अभिनेता शैलेन्द्र गौड़ की युवा पत्नी गीता गौड़ के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




