डा. जयवीर सिंह बने लियाफी के अध्यक्ष
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (लियाफी) के कानपुर जोन के लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर डॉक्टर जयवीर सिंह का खतौली लियाफी...

लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (लियाफी) के कानपुर जोन के लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर डॉक्टर जयवीर सिंह का खतौली लियाफी संगठन के पदाधिकारी एवं अभिकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
समारोह की अध्यक्षता लियाफी शाखा खतौली के अध्यक्ष संजीव कुमार ने की तथा संचालन मंडल उपाध्यक्ष बृजभूषण शर्मा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कानपुर जोन के लियाफी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ जयवीर सिंह, मेरठ मंडल अध्यक्ष आरके बत्रा, मंडल सचिव सुबोध कुमार उपस्थित हुए। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर जयवीर सिंह एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आरके बत्रा ने कहा कि संगठन अभिकर्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है कहा कि अभीकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मंडल सचिव सुबोध कुमार एवं मंडल उपाध्यक्ष बृजभूषण शर्मा ने अभिकर्ताओ को निगम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ अभिकर्ता धर्म सिंह कपासिया को कानपुर जोन कार्यकारिणी में संगठन मंत्री मनोनीत किया।बैठक में लियाफी शाखा खतौली के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव बिजेंद्र सिंह बबलू, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, मदन छाबड़ा, राकेश मिरगान, धर्म सिंह कपासिया, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, पंकज माहेश्वरी, रविन्द्र वालिया, विद्या भूषण,ओमकार सिंह,विपिन चौहान,अशोक सैनी,शौकीन अली,विनय कुमार,सुशील कुमार,मनोज कुमार प्रवीण कोहली, अशोक जैन, सुबोध जैन, नरेश कुमार, रूपचंद्र शर्मा, गजेंद्र सिंह, डॉक्टर ऋषि पाल सिंह, मोहम्मद नसीम, संजीव कुमार, हरिओम, सुबोध गुप्ता अभिकर्तागण उपस्थित थे।
