ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरधर्मसभा में आने का मतलब है देव दर्शन: विशुद्ध सागर

धर्मसभा में आने का मतलब है देव दर्शन: विशुद्ध सागर

बड़ौत। रविवार को नगर के ऋषभ सभागार मे आयोजित धर्मसभा मे मंगल प्रवचन हुए। जिसमे आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज ने धर्म सभा में आने को देव दर्शन करना...

धर्मसभा में आने का मतलब है देव दर्शन: विशुद्ध सागर
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 02 Jul 2023 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़ौत। रविवार को नगर के ऋषभ सभागार मे आयोजित धर्मसभा मे मंगल प्रवचन हुए। जिसमे आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज ने धर्म सभा में आने को देव दर्शन करना बताया। जैन समाज के लोगों ने धर्म सभा में भाग लेकर उत्साह दिखाया।

उन्होंने कहा कि आज बड़ौत नगर मे चातुर्मास की स्थापना हो गयी है। लगभग 5 माह तक संत आपके नगर मे धर्म आराधना करेंगे। वर्षा काल मे दिगंबर संत एक ही स्थान पर चातुर्मास करके श्रावको को धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं। आप सभी को तप, आराधना के द्वारा इस समय को सार्थक करना है। जीवन मे अहिंसा, संयम धारण करना है। वीतराग धर्म ही ऐसा धर्म है, जो कर्मो का शय करता है, कर्मो को सुखाता है। सभा मे संदीप जैन और शुभम जैन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किये। इससे पूर्व ऋषभ सभागार मान स्तंभ परिसर मे कलश स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। अध्यात्म योगाचर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहन के साथ नरेंद्र जैन और योगेश जैन द्वारा किया गया। इसके उपरांत मंगलाचरन पंडित कमल जैन कमलांकुर द्वारा किया गया। चंद्रप्रभु भगवान के चित्र का अनावरण प्रवीण जैन, विनोद जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्रेयांस जैन ने किया। चातुर्मास के ऋषभदेव कलश का सौभाग्य हेम चंद,अतुल जैन को, चंद्रप्रभु कलश का सौभाग्य धनपाल सुधांशु जैन को,भगवान् महावीर कलश का सौभाग्य सुनील जैन तेल वालो, आचार्य विराग सागर कलश का सौभाग्य, पुष्पेंद्र जैन,राजीव जैन, धनकुमार जैन को प्राप्त हुआ। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विकास जैन व अनिल जैन को प्राप्त हुआ। शास्त्र स्थापना का सौभाग्य स्वतंत्र जैन भारत जैन को प्राप्त हुआ।

धर्म सभा में रह रहे मौजूद

बड़ौत। धर्म सभा मे नगरपालिका अध्यक्ष बबीता तोमर, अश्वनी तोमर, दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, महामंत्री अतुल जैन, मुख्य संयोजक सुनील जैन, राजीव जैन, राकेश सभासद,नीरज सभासद, मनोज जैन, पुनीत जैन,सुनील जैन, हंस कुमार जैन, विवेक जैन, संजीव जैन आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें