ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरक्वारंटाइन सैंटरों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

क्वारंटाइन सैंटरों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

फोटो: 19 शहर में बनाए गए क्वारंटाइन सैंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारंटाइन कराए लोगों के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा...

क्वारंटाइन सैंटरों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरMon, 06 Apr 2020 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएम व एसएसपी ने शहर में बनाए गए क्वारंटाइन सैंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारंटाइन कराए लोगों के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी लोगों को अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में दूसरे जनपदों या राज्यों से आए सैकड़ों लोगों को जिला प्रशासन ने लॉकडाउन किया है। क्वारंटाइन कराए गए लोगों में सबसे अधिक जमाती शामिल है। शहर में कई स्थानों पर क्वारंटाइन सैंटर बनाए गए है। इन क्वारंटाइन सैंटरों में जिला प्रशासन की तरफ से देखरेख के लिए कुछ लोगों की ड्यूटी लगायी गयी है। सोमवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर के क्वारंटाइन सैंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारंटाइन कराए गए लोगों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम व एसएसपी रुड़की रोड स्थित मैडिकल कालेज भी पहुंचे। अल्लामा इकबाल यूनानी मेडिकल कालेज में नेपाली जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि क्वारंटाइन कराए गए लोगों के पास न जाए। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सावधानी बेहद जरुरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें