Muzaffarnagar News: अफसरों को व्यापारियों ने बताई पार्किंग व जलभराव की समस्या

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ कंडारकर की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई। व्यवसायियों द्वारा उठाए गए स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने बुनियादी सुविधाओं और विद्युत समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में पचेहंदा रोड पर एक पुलिया के पुनर्निर्माण का समाधान तत्काल किया गया।

Muzaffarnagar News: अफसरों को व्यापारियों ने बताई पार्किंग व जलभराव की समस्या

Muzaffarnagar News: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की संयुक्त अध्यक्षता में व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न स्थानीय व बुनियादी समस्याओं पर गहन मंथन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित व प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, सुचारू विद्युत व्यवस्था, परिवहन, जलभराव, साफ-सफाई और आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एक प्रमुख राहत प्रदान करते हुए पचेहंदा रोड पर बच्चन सिंह कॉलोनी की पुलिया से नसीरपुर जाने वाले मार्ग पर अंकित विहार मेन रोड से चक रोड तक की लंबे समय से लंबित समस्या का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। इसके अलावा विद्युत विभाग को नगर में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए।वहीं सीडीओ कमल किशोर कंडारकर ने नगर पालिका ईओ को शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थलों पर सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करते हुए स्थायी निस्तारण कराने की हिदायत दी। बैठक का सफल संचालन राज्य कर प्रशासन उपायुक्त शोभित श्रीवास्तव ने किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित रहे और व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: अफसरों को व्यापारियों ने बताई पार्किंग व जलभराव की समस्या