बोले मुजफ्फरनगर: खुला कुबेर का खजाना, दीपोत्सव पर करोड़ों का कारोबार

बोले मुजफ्फरनगर: खुला कुबेर का खजाना, दीपोत्सव पर करोड़ों का कारोबार

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - - सराफा बाजार में छूट के साथ आकर्षक ऑफर पर बिक रहे आभूषण बोले मुजफ्फरनगर: खुला कुबेर का खजाना, दीपोत्सव पर करोड़ों का कारोबारबोले मुजफ्फरनगर: खुला कुब

Oct 24, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

दीपावली के पावन पर्व ने मुजफ्फरनगर में मानो कुबेर का खजाना ही खोल दिया हो। बाजारों में रौनक, दुकानों पर भीड़ और ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान है। इस बार का दीपोत्सव व्यापारियों के लिए सौगात बनकर आया है। शहर के प्रमुख बाजारों में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है, जिससे व्यापारी गदगद हैं। शहर के सर्राफा बाजार में इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की भीड़ के कारण कई दुकानों पर संभाल पाना मुश्किल हो गया। आभूषण विक्रेताओं ने बताया कि इस बार सोने और चांदी के आभूषणों पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए गए है, जिसका लाभ ग्राहकों ने खूब उठाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिलाओं में खासतौर पर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, झुमके और चांदी की पायल व बर्तन खरीदने का उत्साह देखा गया है। सोने की बढ़ती कीमत के कारण कम वजन के आभूषण ग्राहक खरीदना पसंद कर रहे है। इस दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी पीछे नहीं रहा है। दीपावली से पहले ही ब्रांडेड शोरूम और दुकानों पर विशेष डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर्स चल रहे थे, जिनके चलते टेलीविजन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर जैसे उत्पादों की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। मोबाइल फोन की बिक्री ने भी रिकॉर्ड बनाया है। ग्राहकों ने ईएमआई और कैशबैक जैसे विकल्पों का भरपूर फायदा उठाया। सजावटी वस्तुओं की बिक्री में भी इस बार जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दीयों, लाइटिंग, रंगोली, कृत्रिम फूल, तोरण और पूजा-सामग्री की दुकानों पर भीड़ बनी रही। खासकर चाइनीज और स्थानीय दोनों प्रकार की एलइडी लाइटिंग की मांग काफी ज्यादा हो रही है। छोटे व्यापारियों ने भी अपनी कमाई में अच्छा इजाफा दर्ज किया है। इस बार खाद्य सामग्री और मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली है। लोग अपने परिजनों और मित्रों के लिए गिफ्ट पैक, ड्रायफ्रूट्स और मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे है। दुकानदारों के अनुसार, कोविड-19 के बाद यह पहला मौका है, जब बाजारों में इतनी जबरदस्त रौनक और बिक्री देखने को मिली है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार का दीपावली सीजन पिछले कई वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। शहर के व्यापारियों के मुताबिक इस दीपोत्सव पर मुजफ्फरनगर में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इस रौनक ने शहर की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। कुल मिलाकर, दीपावली पर मुजफ्फरनगर के बाजारों में खरीदारी की धूम मची रही है। रौशनी, उल्लास और खरीदारी के इस पर्व ने न केवल लोगों के घर रोशन किए, बल्कि व्यापारियों के चेहरे भी खुशी से चमका दिए है। यह दीपोत्सव शहरवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक बन गया है। ---------------- - धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में बंपर बिक्री त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाज़ारों में रौनक लौट आई है। खासकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में तो इस बार बिक्री ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धनतेरस पर शहर में कार और दोपहिया वाहनों की इतनी जोरदार खरीदारी हुई कि डीलरशिप के शोरूम ग्राहकों से खचाखच भरे नजर आए। इस बंपर बिक्री के पीछे सबसे बड़ा कारण हाल ही में जीएसटी 2.0 का लागू होना है। इस नई टैक्स नीति के चलते वाहनों के दामों में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। इसके साथ ही, आसान फाइनेंस विकल्पों और त्योहारी ऑफर्स ने ग्राहकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। शुक्रवार को ही शहर के विभिन्न शोरूम्स से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 50 से अधिक कारें और 250 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिक चुके हैं। कुछ शोरूम तो ऐसे भी रहे जहां ग्राहकों को अपनी पसंद की गाड़ी के लिए इंतजार करना पड़ा। बाजार में पहुंचने वाले ग्राहक इस मौके को शुभ मानकर अपने परिजनों के साथ नई गाड़ी खरीदने पहुंचे। शोरूम्स में मिठाई और पूजा-पाठ की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे माहौल पूरी तरह त्योहारमय हो गया। वहीं दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी नया ट्रेंड देखने को मिला है। इस बार अधिकतर ग्राहकों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर या अधिक माइलेज देने वाली बाइक्स को प्राथमिकता दी है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। ऑटोमोबाइल डीलरों का मानना है कि आने वाले दिनों में, खासकर दीपावली के दिन, यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। ऑफर्स, कैशबैक और आसान लोन विकल्प ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। --------------- - धनतेरस पर सर्राफा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, छूट और ऑफर्स ने बढ़ाई रौनक त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। खासकर धनतेरस के मौके पर बाजारों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इस बार शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूमों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की छूट और विशेष ऑफर्स की पेशकश की है। खरीदारी पर विशेष छूट दी जा रही है, वहीं गोल्ड एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने गहनों को बदलवाकर नए डिजाइन की ज्वेलरी खरीदने का भी विकल्प दिया जा रहा है। बाजार के व्यापारियों के अनुसार, इस बार लोगों में गहनों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस के पहले ही कई ग्राहकों ने अपनी पसंद की ज्वेलरी के लिए एडवांस बुकिंग करा ली थी। खासकर मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए 18 कैरेट सोने के गहनों की नई और आकर्षक डिजाइनें बाजार में उतारी गई हैं, जो कि किफायती होने के साथ-साथ फैशनेबल भी हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तनों, पायल और बिछिया की मांग में भी भारी इजाफा देखा जा रहा है। परंपरागत रूप से चांदी के सामान को शुभ माना जाता है और धनतेरस पर इनकी खरीद को समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। यही कारण है कि इस बार चांदी के हल्के वजन वाले बर्तन, पूजा थालियां, सिक्के और अन्य धार्मिक वस्तुएं भी खूब बिक रही हैं। दीपावली पर आभूषण ही नहीं, बल्कि सोने-चांदी के सिक्कों की भी मांग काफी अधिक है। बाजार में बढ़ी रौनक से न केवल व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं, बल्कि यह संपूर्ण अर्थव्यवस्था के लिए भी शुभ संकेत माना जा रहा है। धनतेरस के साथ दीपावली की तैयारियों ने बाजार को जीवंत कर दिया है और ग्राहक भी खुश हैं कि उन्हें बेहतर क्वालिटी के गहने और चांदी के सामान पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। --------------- - त्योहारों में लौटी रौनक, सजावटी सामानों की बिक्री में भारी उछाल त्योहारी मौसम ने शहर के बाजारों में एक बार फिर रौनक भर दी है। खासकर दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों की आहट से बाजार सजावटी सामानों से पट गए हैं। शहर के प्रमुख बाज़ार भगतसिंह रोड, पालिका मार्केट, अंसारी रोड सजावटी दुकानों की चकाचौंध से जगमगा उठे हैं। ग्राहकों की भारी भीड़ और बढ़ती मांग ने दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बाजारों में पारंपरिक सजावटी वस्तुओं के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सजावट का भी बोलबाला है। दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरें, एलईडी लाइट्स, कृत्रिम फूल, दीवार सजावट की आइटम्स, मोमबत्तियां, और यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक पटाखों की भी भरमार है। ये इलेक्ट्रॉनिक पटाखे धुआं और आवाज़ के बिना सुरक्षित मनोरंजन का विकल्प बनते जा रहे हैं, जिन्हें ग्राहक खासा पसंद कर रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की बढ़ती संख्या से साफ है कि इस बार लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ त्योहार मना रहे हैं। अंसारी रोड के दुकानदारों ने बताया कि इस बार बिक्री में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर एलईडी झालरें और सजावटी बल्ब सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान की बढ़ती मांग के चलते दुकानदारों ने इस बार स्टॉक पहले से ही दोगुना कर लिया था। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी सजावटी सामान की खूब बिक्री हो रही है, लेकिन स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लोग अभी भी बाजारों में आकर खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ताकि वे सामान की गुणवत्ता परख सकें और मोलभाव भी कर सकें। त्योहारों में बाजारों की यह चहल-पहल न सिर्फ दुकानदारों की कमाई बढ़ा रही है, आर्थिक गतिविधियों में इस तरह की तेजी स्थानीय व्यापार के लिए संजीवनी साबित हो रही है। --------------- - अभी दो दिन और सजेगा बाजार दिवाली‑उत्सव को लेकर बाजारों में पहले से ही उत्साह नजर आ रहा है। गत 18 अक्टूबर से शुरू होकर पंच‑पर्व श्रृंखला में दानतेरस, छोटी दिवाली, मुख्य दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं, जिसके चलते शहर के प्रमुख बाजार लगभग तीन‑चार दिन पहले से ही सजावट, खरीदारी और हलचल शुरू हो चुकी है। दिवाली के पहले चरण से ही घरों, दुकानों और गलियों में रंगीन झालरें, लाइट्स, मिट्टी के दीए, गणेश‑लक्ष्मी की मूर्तियाँ तथा पूजा‑सामग्री की दुकानों पर भारी रौनक देखने को मिली है। मिठाई की दुकानों और गिफ्ट पैक की दुकानों पर खरीद‑फरोख्त बढ़ी हुई है और ग्राहकों की भीड़ देर शाम तक बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार कारोबार पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है। पार्किंग की कमी, दुपहिया‑चौपहिया वाहनों की होड़ और बाजार इलाकों में ठेले‑पटरी की संख्या में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘स्वदेशी मेला पहल के अंतर्गत स्थानीय हस्तशिल्प और छोटे उद्यमियों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे त्योहारी खरीदारी को भी बढ़ावा मिल रहा है। शहर में इस वर्ष दिवाली‑उत्सव तीन दिन पूर्व से ही बाजार सजने, खरीदारी चलने और उत्सव की धूम देखने का अवसर दे रहा है। --------------- ---किस उत्पाद को कितनी उम्मीद ●- ऑटोमोबाइल (कार, बाइक, कमर्शियल): 150 करोड़ ●- सोना-चांदी: 30 करोड़ ●- इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, लैपटॉप: 10 करोड़ - बर्तन: 5 करोड़ - ड्राई फ्रूट: 3 करोड़ - मिठाई: 5 करोड़ - फर्नीचर: 10 करोड़ - गारमेंट और फुटवियर: 8 करोड़ - सजावटी सामान: 10 करोड़ - पूजन सामग्री: 15 करोड़ - अन्य वस्तुएं: 50 करोड़ ----------------- - सुने हमारी बात ज्वेलरी शोरूमों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की छूट और विशेष ऑफर्स की पेशकश की गई है। खरीदारी पर विशेष छूट दी जा रही है, वहीं गोल्ड एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने गहनों को बदलवाकर नए डिजाइन की ज्वेलरी खरीदने का भी विकल्प दिया जा रहा है। अजय स्वरूप बंसल, अध्यक्ष जिला सर्राफा एसोसिएशन --------------- दीपावली पर मुजफ्फरनगर के बाजारों में ग्राहक खरीदारी कर रहे है। रौशनी, उल्लास और खरीदारी के इस पर्व ने न केवल लोगों के घर रोशन किए, बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है। यह दीपोत्सव शहरवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक बन गया है। सुरेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष भगतसिंह रोड व्यापार मंडल --------------- सोने चांदी पर लगातार बढ़ रहे दाम के कारण कम वजन वाले आभूषण की बिक्री अधिक हो रही है, जिस कारण इस बार बाजारों में चांदी के सिक्के और कम वजन के आभूषण ग्राहकों की पसंद बन रहे है। स्वराज वर्मा, सचिव जिला सर्राफा एसोसिएशन --------------- इस बार बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की अधिक डिमांड हो रही है, भगतसिंह रोड पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ है। हालांकि रेडिमेंट के काम में ग्राहक नहीं होने से कम व्यापार हो रहा है। राहुल गोयल, महासचिव भगतसिंह रोड व्यापार मंडल --------------- दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरें, एलईडी लाइट्स, कृत्रिम फूल, दीवार सजावट की आइटम्स, मोमबत्तियां, और यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक पटाखों की भी भरमार है। ये इलेक्ट्रॉनिक पटाखे मनोरंजन का विकल्प बनते जा रहे हैं। संदीप ग्रोवर --------------- बाजार में बढ़ी रौनक से न केवल व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं, बल्कि यह संपूर्ण अर्थव्यवस्था के लिए भी शुभ संकेत माना जा रहा है। धनतेरस के साथ दीपावली की तैयारियों ने बाजार को जीवंत कर दिया है संजीव गोयल --------------- दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस बार अधिकतर ग्राहकों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर या अधिक माइलेज देने वाली बाइक्स को प्राथमिकता दी है। श्याम जसूजा --------------- रौनक ने शहर की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। कुल मिलाकर, दीपावली पर मुजफ्फरनगर के बाजारों में खरीदारी की धूम मची रही है। यह दीपोत्सव शहरवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक बन गया है। अनुज जैन --------------- दानतेरस, छोटी दिवाली, मुख्य दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं, जिसके चलते शहर के प्रमुख बाजार लगभग तीन‑चार दिन पहले से ही सजावट, खरीदारी और हलचल शुरू हो चुकी है। विकास मित्तल --------------- बाजारों में इस बार रौनक देखने को मिल रही है, दुकानों पर भीड़ और ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान है। इस बार का दीपोत्सव व्यापारियों के लिए सौगात बनकर आया है। अंकुर बंसल --------------- इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटर या अधिक माइलेज देने वाली बाइक्स को प्राथमिकता दी है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। सुबोध --------------- मिठाई की दुकानों और गिफ्ट पैक की दुकानों पर खरीद‑फरोख्त बढ़ी हुई है और ग्राहकों की भीड़ देर शाम तक बनी हुई है। इस बार कारोबार पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है। सुनील कुमार