ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरजिला उपाध्यक्ष अजित सिंह ने सपा छोड़ थामा बीजेपी का दामन

जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह ने सपा छोड़ थामा बीजेपी का दामन

गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व एवं बुढाना विधायक उमेश मलिक की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के जिला...

जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह ने सपा छोड़ थामा बीजेपी का दामन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरWed, 07 Jul 2021 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व एवं बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं चरथावल विधानसभा प्रभारी अजित सिंह उर्फ बबलू को भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल कर सदस्यता ग्रहण कराई।

बुधवार को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने अजित सिंह उर्फ बबलू को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबमें विश्वास के मंत्र के साथ हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई सभी वर्गों को साथ लेकर बिना भेदभाव के कार्य करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ, नामित सभासद रामनरेश, सूर्यकांत त्यागी, चमन वाल्मिकी, रविकांत शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग रक्षित नामदेव, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी व जिला सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें