डिस्ट्रिक्ट बार एसो. चुनाव : प्रमोद त्यागी अध्यक्ष व सुरेन्द्र कुमार मलिक महासचिव बने

Feb 15, 2026 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - शनिवार को कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मतगणना शुरू हुई। प्रमोद त्यागी ने अध्यक्ष पद पर 602 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक ने 587 वोट लेकर सफलता पाई। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और विजेताओं का जश्न मनाया गया।

 डिस्ट्रिक्ट बार एसो. चुनाव : प्रमोद त्यागी अध्यक्ष व सुरेन्द्र कुमार मलिक महासचिव बने

कचहरी परिसर में शनिवार की सुबह आठ बजे से फैंथम हाल में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2026- 2027 नई कार्यकारिणी के लिए मतगणना शुरू हुई। मतगणना देर रात्रि तक जारी रहा। गत दिवस शुक्रवार को करीब 1911 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रमोद त्यागी ने अपने प्रतिद्वंदी मौहम्मद अंजुम खान को 59 मतों के अंतर से परास्त कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं वहीं महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक 587 वोट लेकर जीत दर्ज की है। सुरेन्द्र कुमार मलिक ने प्रदीप कुमार को महासचिव पद पर 175 वोटों से हराया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसएिशन के प्रमोद त्यागी को अध्यक्ष पद के लिए 602 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी को मौ. अंजुम खान को 543 मत प्राप्त हुए।

महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक 587 वोट प्राप्त कर प्रदीप कुमार को भारी अंतर से हराया। प्रदीप कुमार को महासचिव पद पर 412 वोट मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए नीशुकान्त शर्मा 620 मतों से जीत हासिल की। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर प्रतिद्वंदी मुनव्वर हसन को 548 मत मिले हैं। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रवीर चौधरी विजयी घोषित हुए। चन्द्रवीर चौधरी को 680 मत मिले। मतगणना प्रक्रिया सुबह आठ से शुरू होकर देर रात्रि बजे तक चली। मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया व एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी, वरिष्ठ सदस्य नासिर अली, हसानंद शर्मा, चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेन्द्र कुमार त्यागी, रियाज हसन, धर्मेन्द्र सिंह पुंडीर ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। चुनाव के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उधर जीत के बाद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए प्रमोद त्यागी और महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इन सभी पदाधिकारियों को फूलमालाओं से स्वागत किया। ----------- अध्यक्ष पद कुल वोट 1. अनिल जिन्दल 508 2.अर्जुन सिंह 57 3.प्रमोद त्यागी 602 विजयी 4.मौहम्मद अंजुम खान 543 5. सुरेन्द्रपाल मैनवाल 177 ---------------------------- महासचिव कुल वोट 1. जितेन्द्र कुमार 396 2. नवाब अली चौधरी 350 3. प्रदीप कुमार मलिक 412 4. विकास त्यागी 138 5. सुरेन्द्र कुमार मलिक 587 विजयी -------------------------- वरिष्ठतम उपाध्यक्ष कुल वोट 1.ईश्वर चन्द त्यागी 477 2.चन्द्रवीर चौधरी 680 विजयी 3.धर्मेन्द्र कुमार पुंडीर 336 4.नरेन्द्र सिंह 322 ----- कोषाध्यक्ष कुल वोट 1.अमित कुमार जैन 133 2.नीशुकान्त शर्मा 620 विजयी 4. मुनब्बर हुसैन 548 5.सुधीर कुमार चौहान 412 6.सुभाष चन्द 127

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;