बिना पंजीकृत अल्ट्रासाउंड व भ्रूण लिंग कार्य होने पर होगी एनएसए की कार्यवाही
Muzaffar-nagar News - डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। डीएम ने बिना पंजीकृत अल्ट्रासाउंड और भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में आठ संस्थानों का नवीनीकरण किया गया और निरीक्षण कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन में पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि बिना पंजीकृत अल्ट्रासाउंड व भ्रूण लिंग कार्य करने वालों एनएसए की कार्यवाही की जायेगी। डीएम उमेश मिश्रा ने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि पीसीपीएनडीटी के अन्तर्गत जिले में पंजीकृत संस्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही को बढ़ाया जाये । पंजीकृत चिकित्सक द्वारा ही अल्ट्रासाउण्ड कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये। यदि किसी भी संस्थान भ्रूण लिंग जांच होना पाया जाता है तथा बिना पंजीकृत चिकित्सक के अल्ट्रासाउण्ड कार्य होता है तो संचालक और चिकित्सक के विरुद्ध एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के अन्तर्गत कार्यवाही की जाए।
बैठक में सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने कहा कि विभागीय स्तर पर नियमों का पालन कराने का काम कराया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी तक सात संस्थानों पर अल्ट्रासाउण्ड मशीनों को सील करते हुए चार संस्थानों के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। बैठक में डा. आभा आत्रेय, डा. विनीत कौशिक, डा. अनुज राजवंशी, , राजीव शर्मा, बीना शर्मा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे । -- आठ संस्थानों का हुआ नवीनीकरण बैठक का संचालन करते हुए नोडल अधिकारी डा. विपिन कुमार बताया कि कुल आठ संस्थानों के नवीनीकरण एवं नये पंजीकरण के प्राप्त पांच आवेदनों में से दो संस्थानों का पुनः निरीक्षण कार्यवाही करने हेतु डीएम द्वारा निर्देशित किया गया है । निरीक्षण कार्यवाही तहसीलवार उप जिलाधिकारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में पीसीपीएनडीटी के तहत प्राप्त आवेदनों के समस्त चिकित्सकगण एवं संचालक गणों को भी उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, जोकि जिलाधिकारी महोदय के समक्ष उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




