घने कोहरे में हाइवे पर हादसे, एक की मौत, दम्पति समेत चार घायल

Jan 17, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर पांच हादसे हुए, जिससे कोहराम मच गया। वाहनों के पलटने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मन्सूरपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक स्विफ्ट कार पर पलट गया, जिसमें हरियाणा का दम्पति घायल हो गया। पुलिस ने घंटों बाद जाम को खुलवाया और घायलों को अस्पताल भेजा।

घने कोहरे में हाइवे पर हादसे, एक की मौत, दम्पति समेत चार घायल

घने कोहरे में नेशनल हाइवे पर पांच हादसे होने से कोहराम मच गया। हाइवे पर वाहनों के पलटने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वही पानीपत खटीमा राजमार्ग पर कोहरे में बाइक डिवाइडर से टकराने पर एक युवक की मौत हो गयी। मन्सूरपुर थाना क्षेत्र में संधावली कट पर गन्ने की खोई से भरा ट्रक स्विफ्ट कार पर पलट गया। हादसे में हरियाणा का दम्पति घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। हादसे से नेशनल हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को घने कोहरे मे नेशनल हाइवे पर मन्सूरपुर थाना क्षेत्र में संधावली कट के पास गन्ने की खोई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर स्विफ्ट कार पर पलट गया। स्विफ्ट कार में सवार अंकित व उसकी पत्नी मंजित निवासीगण कुटैल जनपद करनाल हरियाणा गन्ने के खोई से दब गए। हादस की जानकारी मिलते ही मन्सूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर दम्पति को बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भिजवा दिया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। वही हाइवे पर दूसरा हादसा जानसठ बाइपास के पास हुआ। यहां कोहरे के कारण के दो ट्रक, डीसीएम व बस की भिंडत हो गयी। हादसे में डीसीएम चालक शहजाद व क्लीनर सनव्वर निवासी सांझक घायल हो गए । तीसरा हादसे हाइवे पर हुआ जिसमे ट्रक, दो डम्पर व कार की भिडंत हो गयी। हादसे में कोई घायल नही हुआ। चौथा हादसा शाहपुर कट के पास हुआ जिसमे ट्रैक्टर ट्राली कोहरे में अनियंत्रित होकर पलट गयी। पांचवा हादसा खटीमा पानीपत राजमार्ग पर पीनना बाइपास के पास हुआ। हादसे में घने कोहरे के कारण बाइक सवार की बाइक की डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सन्नी निवासी अलीपुर कलां थाना तितावी की मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । हाइवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम संधावली कट पर गन्ने की खोई से भरा ट्रक कार पर पलटने व हाइवे गन्ने की खोई फैलने से हाइवे पर जाम लग गया। हाइवे पर लगभग पर संधावली कट से दोनों तरफ लगभग दस किलोमीटर लंबा जाम लग गयी। हादसे व जाम की सूचना पर मन्सूपुर, नईमंडी व खालापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे तक राहगीर हाइवे पर जाम में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन को बुलाकर गन्ने की खोई को एक तरफ सडक किनारे लगवाया। वही अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों को भी सडक किनारे हटवाया गया। घंटो की मशक्कत के बाद हाइवे पर जाम को खुलवाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।