हाईवे पर स्कार्पियों व कार में टक्कर, दो युवकों की मौत
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ड्रीम सिटी के पास स्कार्पियो और आल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 34 वर्षीय आकाश भारती की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और स्कार्पियो चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ड्रीम सिटी के पास अनियंत्रित स्कार्पियों ने आल्टो कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर होने से कार सवार पौड़ी गढ़वाल निवासी 34 वर्षीय आकाश भारती सहित स्कार्पियों सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार उत्तराखंड़ के पौड़ी गढ़वाल श्रीनगर के मोहल्ला मिस्त्रीनगर निवासी आकाश भारती अपने साथी किरतनगर निवासी प्रदीप व कैलाश के साथ बुधवार की तड़के तीन बजे ऑल्टो कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही कार सवार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पर ड्रीम सिटी के बीच पहुंचे तभी स्कार्पियों गाड़ी ने उनकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्थ थी कि , जोर का धमाका हुआ। दोनों कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की जानकारी नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों कारों में फंसे घायलों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। हाईवे पर तैनात एंबुलेंस को बुलाकर चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने आकाश भारती को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोनों साथियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर कुछ देर बाद स्कार्पियों सवार चालक युवक ने भी दम तोड़ दिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी स्कार्पियों सवार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। उधर पौड़ी गढ़वाल निवासी मृतक युवक के परिजन पहुंच गए हैं। आल्टो सवार युवक के ससुर यमुना नगर हरियाणा निवासी सुशील कुमार ने स्कार्पियों चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


