मुजफ्फरनगर : गंगाधाड़ी में युवक ने खुद पर तेल छिड़क कर लगाई आग, हालत गंभीर
Muzaffar-nagar News - खतौली के गंगधाड़ी गांव में एक दलित युवक ने किसान के घर के सामने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। युवक की हालत गंभीर है। यह घटना तब हुई जब किसान ने युवक को थप्पड़ मारा था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गंगधाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात को दलित समाज के एक युवक ने किसान के घर के सामने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। युवक आग से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आग लगने के दौरान चंद कदमों की दूरी पर 5 से 6 लोग मौजूद थे, जब तक युवक की आग बुझाई गई वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। युवक की हालत को देखते हुए बेगराजपुर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
गांव गंगधाड़ी निवासी हिमांशु गांव के ही किसान के पास मजदूरी करता था। शुक्रवार देर शाम को किसान गौरव ने हिमांशु से फूलों में मजदूरी करने को कहा तो उसने मना कर दिया, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया गया कि गौरव ने हिमांशु को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद हिमांशु को बड़ी बेज्जती महसूस हुई और करीब एक घंटे बाद उसी किसान के घर के सामने पहुंचकर हिमांशु ने खुद पर तेल छिड़ककर कर आग लगा दी। आग लगने के दौरान चंद कदमों की दूरी पर गांव के पांच छह लोग बैठे हुए थे। युवक ने खुद में आग लगाने के बाद युवकों की ओर दौड़ पड़ा, उन्होंने भाग कर जान बचाई। आग से युवक गंभीर रूप से झुलस। गया घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आग से झूलसे युवक को उपचार के लिए बेगरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एसपी सिटी अमृत जैन ने पहुंचकर युवक से पूछताछ की। हिमांशु के भाई बिट्टू की तहरीर पर पुलिस ने गौरव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


