सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
Feb 15, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffar-nagar News - गांव फुगाना में मेरठ करनाल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव फुगाना में मेरठ करनाल हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। शव की पहचान नही हो पाई है। गांव फुगाना में फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। फुगाना पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



