छात्रों को साइबर अपराध से बचने को जागरूक किया

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने साइबर अपराधों के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। डॉ. राजीव कुमार ने यूपी कॉप ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिह्न वितरण के साथ हुआ।

छात्रों को साइबर अपराध से बचने को जागरूक किया

मुजफ्फरनगर जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

साइबर अपराध के बारे में जागरूकता

छात्र-छात्राओं को साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से पैर पसार रहा है। मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के अंधाधुंध बढ़ते उपयोग के कारण हर वर्ग के लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग ठगी और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार बन रहे हैं। इन अदृश्य अपराधों से बचाव का एकमात्र रास्ता यही है कि प्रत्येक विद्यार्थी और उनके अभिभावक खुद को तकनीकी रूप से सतर्क और जागरूक रखें। इस दौरान एपीके फाइलों के बारे में बताया।

Voice of UP

साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हमें यूपी कॉप ऐप को डाउनलोड करना चाहिए और अपने मोबाइल खोने की दशा में सीईआईआर पोर्टल पर अपना डेटा फीड करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का अचूक हथियार है। कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्मानित अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सामान्य प्रश्न

साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम कब आयोजित हुआ?
साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।