Muzaffarnagar News: निजी हास्पिटलों की जांच करने पहुंची टीम, मिली कमियां
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में अवैध निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह और डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में कई संस्थानों की जांच की गई। कई संस्थानों में दस्तावेजों की कमी पाई गई, और अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध एवं अनिमितताओं के साथ संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर नकेल कसने के उद्देश्य से गुरुवार को फिर चेकिंग अभियान चला। डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह एवं डॉ. अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुरकाजी स्थित वाहेगुरु क्लीनिक, लिमरा हॉस्पिटल, डॉ. मनोज कुमार क्लीनिक, श्री साईं क्लीनिक तथा सिटी क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण, कार्यरत चिकित्सकों की डिग्री, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण संबंधी अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। साथ ही भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
जांच के दौरान कई संस्थानों के कागजातों में गंभीर कमियां और अनियमिताएं उजागर हुईं। इस पर विभागीय अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए संचालकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण और पूर्ण अभिलेख प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।--

