किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

Jan 16, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - कोर्ट ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना कर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पैसे न मिलने पर वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उसे 45 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 45 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपए की मांग की। पैसे न मिलने पर उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया था। एडीजीसी विनय कुमार अरोरा ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर खडी थी। उसका पडौसी मुनीर उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ अपहरण कर ले गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी ने उसकी बेटी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची। आरोपी ने उसकी बेटी अश्लील वीडियो बना ली। विडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके पिता से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रंगदारी के पैसे न मिलने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट नम्बर 2 की न्यायाधीश दिव्या भार्गव की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी मुनीर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 45 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।