आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नहीं हुई सुनवाई

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नहीं हुई सुनवाई

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नहीं हुई सुनवाई

Jun 24, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व विधायक मिथलेश पाल के खिलाफ कोर्ट में विचाराधीन दोनों मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है। दोनों मामलों में गवाहों के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। वर्ष 2019 में धनगर जाति के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर जीआईसी मैदान में प्रदर्शन किया गय था। थाना सिविल लाइन पुलिस मामले में विधायक मितलेश पाल समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है। गवाह के न आने के कारण मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ वर्ष 2022 गांव खामपुर में बिना अनुमति के जनसभा करने पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कराई गयी थी। इस मामले में गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कैबिनेट मंत्री के मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 7 जुलाई की तिथी नियुक्त की है, वहीं विधायक मिथलेश पाल मामले में 10 सितम्बर की तिथि नियत की है।