Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsContractor Fails to Deposit 24 Lakh in Municipal Corporation Amidst Allegations
ठेकेदार ने जमा नहीं किए 24 लाख, नगर पालिका ने फिर भेजा नोटिस

ठेकेदार ने जमा नहीं किए 24 लाख, नगर पालिका ने फिर भेजा नोटिस

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - सत्ताधारी नेता के संरक्षण में ठेकेदार ने अक्टूबर से अब तक नगर पालिका में 24 लाख रुपए जमा नहीं किए हैं। नगर पालिका ने ठेकेदार को नोटिस भेजा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ठेकेदार को ई-निविदा की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन अब तक धनराशि जमा नहीं की गई है।

Thu, 4 Dec 2025 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

सत्ताधारी एक नेता का संरक्षण प्राप्त ठेकेदार ने अक्टूबर माह से अब तक नगर पालिका में करीब 24 लाख रुपए की धनराशि जमा नहीं की है। उक्त धनराशि को जमा कराने के लिए नगर पालिका ने फिर से ठेकेदार को नोटिस दिया है। वहीं ठेकेदार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की नियमानुसार पालिका द्वारा आमान्त्रित ई-निविदा स्वीकृत कर दी गई थी। मामला प्रकाश में आने पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने प्रभारी टीएस और लाइसेंस लिपिक की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए नोटिस दिया हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में टाउन हाल में स्थित वाहन पार्किंग का ठेका 24.05 लाख रुपए एंव 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देयक राशि में सत्ताधाी नेता के चहेते ठेकेदार के नाम स्वीकृत किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उक्त पार्किंग स्थल से निर्धारित पार्किंग शुल्क वसूली हेतु कार्य आदेश 15 मार्च 2024 को जारी किया गया था। उक्त ठेके की वित्तीय वर्ष समय अवधि पूर्ण हो जाने पर ठेकेदार की ओर ठेके के करीब 12,07,724 रुपए धनराशि अवशेष रही थी। ठेकेदार द्वारा समय-समय पर ठेका स्थल अवांटित होने व ठेका किसी कारण वश बन्द होने पर करीब 4,15,109 रुपए की छूट दी गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि की समाप्ति के उपरान्त ठेकेदार को नियमानुसार बोर्ड प्रस्ताव सं० 563 के द्वारा दी गई स्वीकृति से पूर्व चेयरपर्सन के आदेश 31 मार्च 2025 के द्वारा पारित आदेशानुसार ठेकेदार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की नियमानुसार पालिका द्वारा आमान्त्रित ई-निविदा स्वीकृति की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु भी ठेका उक्त ठेकेदार द्वारा ही संचालित किया जा रहा है, जिसकी बाबत 01 अप्रैल 2025 से 03 अक्टूबर 2025 की अवधि (186 दिन) की देयक जीएसटी सहित ठेका राशि 14,46,163 रुपए ठेकेदार की ओर अवशेष है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवशेष राशि जीएसटी सहित 24,23,799 रुपए ठेकेदार की ओर अवशेष है। उक्त ठेकेदार को नगर पालिका में 24 लाख रुपए जमा कराने के लिए फिर से नोटिस भेजा गया है। अभी तक ठेकेदार के द्वारा धनराशि जमा नहीं कराई गई है। अब टाउन हाल मैदान वाहन पार्किंग का ठेका अन्य ठेकेदार को दिया हुआ है। पारूल यादव, प्रभारी टीएस नगर पालिका मुजफ्फरनगर