Muzaffarnagar News: काशीराम कालोनी में 24 परिवार हुए बेघर, खाली कराए आवास
Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे के कांशीराम आवास कॉलोनी में तीन दिनों की लगातार बारिश से पानी भर गया, जिससे 24 परिवार प्रभावित हुए। प्रशासन ने सभी परिवारों को राहत देने के लिए धार्मिक स्थल में शरण दी। एसडीएम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद परिवारों को दूसरी जगह रहने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे के तालड़ा बाइपास मार्ग पर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश होने से पानी भर गया। पानी भरने से कांशीराम आवास कॉलोनी में निवास करने वाले 24 परिवारों को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ा। प्रशासन में सभी आवास खाली कराए, पास में स्थित एक धर्मशाला में परिवारों ने शरण ली है।शुक्रवार को काशीराम आवासीय कॉलोनी के रहने वाले 24 परिवारों की महिलाएं और पुरुष समस्या का समाधान कराने को लेकर तहसील में एसडीएम रश्मि लांबा से मिले। एसडीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता व नायब तहसीलदार अजय कुमार को मौके पर भेजा।
तहसीलदार ने कॉलोनी में भरे बारिश के पानी की स्थिति से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने नगर पंचायत के क्लर्क सचिन चौधरी को कांशीराम आवास कॉलोनी में निवास करने वाले सभी परिवारों को दूसरी जगह रहने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में स्थित संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला में कॉलोनी के परिवारों को फिलहाल रहने की व्यवस्था कराई गई है।


