भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर किसान सम्मान पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ के नेतृत्व में गांधी वाटिका पर सर्व प्रथम राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का सर्वप्रिय सद्भावना भजन कीर्तन करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी निकालकर सद्भावना पूर्वक मनाया गया।
शहरी क्षेत्र में पद यात्रा का आरंभ गांधी वाटिका से ईदगाह चौंक, हनुमान चौंक, भगतसिंह रोड़ होते हुए शिव चौक,मेरठ रोड होते हुए मिनाक्षी चौंक से खालापार होते हुए प्रेमपुरी, कृष्णापुरी होते हुए गांधी वाटिका पर सम्पन्न हुई।
किसान सम्मान पद यात्रा के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर उपाध्यक्ष अजय चौधरी, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव अरशद सिद्दीकी, शहर सचिव फैय्याज सलमानी, सेवादल जिला अध्यक्ष राहुल भारद्वाज, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष याकुब प्रधान, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, सत्य पाल सिंह काकरान वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा अध्यक्ष रजत सिंघल, राजकुमार पाठक, प्रदीप चौधरी, विक्रांत, दिग्विजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।