ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरकिसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरThu, 22 Oct 2020 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया है। वहीं धान की फसल को सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दामों पर मंडियों में खरीदने को गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमैटी की ओर से प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंच कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार पर गलत नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की किसानों की आय को दोगुना करने की बात करती है, लेकिन किसानों के हितों को लेकर सरकार लगातार उदासीन बनी हुई है। सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के धान की बिक्री कम हो रही है। ऐसे में किसानों से धान न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दामों पर मंडियों में व्यापारियों द्वारा खरीदा जा रहा है। इससे किसान बहुत हताश हैं और उनका मानिसक व आर्थिक शोषण इस सरकार में हो रहा है। वहीं किसान अंदर से टूट रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीडन सहन नहीं किया जाएगा। किसानों को धन की फसल का उचित मूल्य दिया जाए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नानू मियां, जगदीश आरोरा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता काकरान, सगीर मलिक, गीता, शारदा देवी, अहमद जमीर, जुनैद, मुकेश चौहान, रजत सिंघल, काजी सुल्तान, राजेन्द्र पाल, बशीर अहमद आदि उपस्थित रहे। उधर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ इसी मुद्दे पर अलग से जाकर एडीएम (प्रशासन) अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें